राजधानी दिल्ली में मिले 2272 नए कोरोना संक्रमित जबकि 4166 हुए रिकवर, चार फीसदी से नीचे आई संक्रमण दर

By: Ankur Fri, 04 Feb 2022 9:53:22

राजधानी दिल्ली में मिले 2272 नए कोरोना संक्रमित जबकि 4166 हुए रिकवर, चार फीसदी से नीचे आई संक्रमण दर

राजधानी दिल्ली में कोरोना के सुखद आंकड़े सामने आ रहे हैं जिसके अनुसार आज शुक्रवार को राजधानी में 2272 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 4166 मरीज रिकवर हुए हैं। पिछले एक दिन में 59036 सैंपल की जांच में 3.85 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 31 दिसंबर को चार फीसदी से कम संक्रमण दर दर्ज की गई थी। वहीं 20 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 11716 हो गई है। इनमें से 8170 मरीज घरों में उपचाराधीन हैं। वहीं 136 मरीजों का इलाज कोविड निगरानी केंद्र में चल रहा है। वहीं पांच मरीजों को कोविड स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। इसके साथ साथ अस्पतालों में 1200 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से 460 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं 398 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है। इनमें से 94 मरीजों की हालत गंभीर है जिनका उपचार वेंटिलेटर सपोर्ट पर चल रहा है।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान में 6 हजार से नीचे आया संक्रमितो का आंकड़ा, 11.78 फीसदी दर्ज की गई पॉजिटिविटी रेट

# उत्तराखंड में हर दिन घटता जा रहा संक्रमितो का आंकड़ा और बढ़ती जा रही मौतों की संख्या

# गोद में लेकर घूमने वाली 115 सेंटीमीटर लंबी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म

# VIDEO : बादल फटने का यह नजारा उड़ा रहा लोगों के होश, आप भी रह जाएंगे हैरान!

# अचानक पार्क में आ गई 186 किलो सोने से बनी 87 करोड़ की यह क्यूब! उड़े आमजन के होश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com